By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सनातन व नारी सम्मान पर बड़ी लकीर खींचते योगी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > उत्तर प्रदेश > सनातन व नारी सम्मान पर बड़ी लकीर खींचते योगी
उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवदेशराजनीति

सनातन व नारी सम्मान पर बड़ी लकीर खींचते योगी

News Desk
Last updated: 2026/06/16 at 4:16 PM
News Desk
Share
6 Min Read
SHARE

मृत्युंजय दीक्षित, वीकली आई न्यूज़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीति से ऊपर उठकर सनातन धर्म तथा स्त्री गरिमा तथा सम्मान के हित में बड़ी रेखाएं खींच रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी के प्रति सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने केआदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गयी है। मुख्यमंत्री ने सख्ती के साथ कहा है कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए हर बेटी का सम्मान होना चाहिए। हम उन संस्कारों में पले -बढ़े हैं जहां गांव की बेटी -बहन को पूरे गांव की बेटी -बहन माना जाता है।
मुख्यमंत्री योगी बेटियों की सुरक्षा के लिए संकल्पवान हैं । वह कई जनसभाओं मे अपना मंतव्य स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर किसी ने बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया तो अगले चैराहे पर उसका इंतजार यमराज कर रहा होगा। योगी जी के बयानों का असर धरातल पर भी दिखाई पड़ता है। बेटियों के साथ होने वाली अप्रिय घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही हो रही है। आरोपियों का हाफ एनकाउंटर हो रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर बुलडोजर एक्शन भी हो रहे हैं। प्रदेश में नारी समाज को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं । केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रवैया दिखाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा बुने जा रहे चक्रव्यूह को एक ही झटके में ध्वस्त कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश की बेटी अदिति पर सोशल मीडियापर अभद्र टिप्प्णी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने जो एक्शन लिया है उसने इस दुखद घटना पर बनाए जा रहे सपा के राजनैतिक नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया है। जब सोशल मीडिया के माध्यम से यह विवाद बड़े राजनीतिक तूफान में बदल रहा था और सपा योगी जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहकर घेरने का प्रयास कर रही थी कि, “जिनका खुद का परिवार नहीं वो परिवार का दर्द क्या समझेंगे“ तब योगी जी इस घटना के जिम्मेदार लोगों को ढूंढ रहे थे। योगी जी ने अपराधियों पर तुरंत एफआईआर कराने के निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह किसी भी बेटी क्यों न हो बेटी पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं है।
यूपी चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने अपने इस कदम से सिद्ध कर दिया है कि महिला सुरक्षा और सम्मान के मामले में उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के काम करती है। इससे सपा मुखिया रक्षात्मक रुख अपनाने को बाध्य हो गए हैं । अब भाजपा सपा के पुराने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर उस पर हमलावर है। जो मुद्दा सरकार को घेरने के लिए तैयार किया जा रहा था उस पर योगी जी की प्रशासनिक और राजनीतिक सूझबूझ का बुलडोजर चल गया है। समाजवादी पूर्व में कई बार नारी सम्मान व उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी करते रहे हैं । स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने एक बार कहा था कि “लड़के हैं गलतियां हो जाती हैं। सपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले आजम खां जैसे नेता तो कई बार महिलाओं की गरिमा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं । मायावती जी पर तो सपाइयों ने हमला ही बोल दिया था। सपा राज में महिला सुरक्षा की कितनी बुरी स्थिति थी यह हर कोई जानता है।
योगी की पाती दे रही सनातन विचार – विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरुकता दिवस पर योगी जी ने एक पाती जारी की है। इस पाती में उन्होंने वृद्धजनों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा है कि उम्र के अमृतकाल में वृद्धजनों को अपनत्व की सर्वाधिक आवश्यकता होती है, दुर्भाग्य से समाज ऐसे समय का साक्षी बन रहा है जब वृद्धजनों को अपनों का दुर्व्यवहार सहना पड़ता है।
योगी जी ने आगे लिखा है कि सनातन संस्कृति में माता- पिता और गुरु को साक्षात ईश्वर माना जाता है। पाती में योगी ने एक प्राचीन कथा के माध्यम से इस विषय को समझाया। भगवान शिव- पार्वती ने पुत्र गणेश जी और कार्तिकेय के समक्ष समस्त जगत की परिक्रमा की चुनौती रखी। भगवान गणेश ने माता -पिता को ही संपूर्ण सृष्टि मानकर उनकी परिक्रमा कर ली। उन्होंने भगवान श्रीराम का भी उदाहरण दिया। योगी जी का स्पष्ट कहना है कि सनातन, धार्मिक तथा सामाजिक परंपराओें, पारिवारिक संबंधों एवं मूल्यों पर आधारित जीवन शैली है। सनातन में बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने की परंपरा है ऐसा इसलिए क्योंकि वे हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों के धरोहर हैं ।वृद्धजनों का सम्मान केवल संस्कर नहीं बल्कि हमारी गौरवशाली सभ्यता की पहचान है। अपनी पाती मे वह बता रहे हैं कि वृद्धजन व निराश्रित महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार ने 1500 रुपए प्रति माह पेंशन देने का निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार सनातन संस्कृति के विचारों पर चलते हुए उन्हें आगे बढ़ा रही है और सनातन संस्कृति को पुष्ट करने वाले निर्णय ले रही है।

You Might Also Like

सत्य निकेतन में 5 मंजिला अवैध PG इमारत ढही; 2 छात्रों समेत 5 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी पर दर्ज FIR के खिलाफ CM आवास कूच

2027 विधानसभा चुनाव से पहले गर्माई सियासत: कांग्रेस का भाजपा पर करारा हमला, कहा— ‘विकास पर वोट मांगने का आधार नहीं बचा’

रुद्रपुर में राजनीतिक पारा गर्म: यूथ कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट का विशाल घेराव, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश का आगामी चुनाव अब हिंदुत्व पर ही होगा योगी सनातन को लेकर हुए आक्रामक

TAGGED: #India, #Uttarpradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk June 16, 2026 June 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस नीतिअब कोई भी माफिया आम नागरिक को डरा नही सकता
Next Article उत्तर प्रदेश का आगामी चुनाव अब हिंदुत्व पर ही होगा योगी सनातन को लेकर हुए आक्रामक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सत्य निकेतन में 5 मंजिला अवैध PG इमारत ढही; 2 छात्रों समेत 5 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
देश September 7, 2026
नंदा को ससुराल विदा करने उमड़ रहा जनसैलाब
उत्तराखण्ड September 7, 2026
CM पुष्कर सिंह धामी करेंगे ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ की शुरुआत, मिलेगी फ्री कोचिंग
उत्तराखण्ड September 7, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बाद 3 जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
उत्तराखण्ड September 7, 2026
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?