By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जेंडर ट्रांसफरमेटिव शिक्षा से ही आएगा बदलाव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > उत्तर प्रदेश > जेंडर ट्रांसफरमेटिव शिक्षा से ही आएगा बदलाव
उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवशिक्षा

जेंडर ट्रांसफरमेटिव शिक्षा से ही आएगा बदलाव

News Desk
Last updated: 2026/02/10 at 5:42 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE
  • उतगन के गठन में हुई इस मुद्दे पर चर्चा
  • इस मौके पर संगठन का चार्टर जारी हुआ

प्रवीण द्विवेदी,वीकली आई न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में बालिका शिक्षा को अधिक समान, गुणवत्तापूर्ण और परिवर्तनकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उत्तर प्रदेश ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ गर्ल एजुकेशन एलायंस नेटवर्क ( यूटीजीएएन) का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को राजधानी में किया गया। ये नेटवर्क राज्य में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत नागरिक समाज संगठनों का एक सहयोगी मंच है। यह जेंडर ट्रांसफारमेटिव एजुकेशन के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में दीर्घकालिक और प्रणाली गत बदलाव लाने के उद्देश्य से गठित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्व तालीम फाउंडेशन के सह संस्थापक वैभव कुमार ने उतगन की यात्रा बताते हुए सभी संस्थानों के मंच पर आने को एक सुनहरा अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थानों के सामूहिक प्रयास से सरकार द्वारा करे जा रहे किशोरियों की शिक्षा और लैंगिक समानता के प्रयासों को बल मिलेगा। मुख्य वक्ता डॉ. पवन सचान, संयुक्त निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा में वास्तविक बदलाव केवल नामांकन तक सीमित नहीं रह सकता है। इसके लिए उतगन जैसे समूहों को साथ मिलकर कार्य करने की ज़रूरत है। डॉ. पवन सचान के अनुसार बालिका शिक्षा में वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है जब पाठ्यक्रम, शिक्षण प्रक्रिया और सामाजिक सोच तीनों में समानांतर बदलाव हो।
इस अवसर पर ‘जेंडर ट्रांसफोरमेटिव शिक्षा में सिद्धांत से व्यवहार’ पर एक पैनल चर्चा का भी आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश में शिक्षा के माध्यम से एक लैंगिक समान प्रदेश की परिकल्पना को लेकर चर्चा की गयी | इसमें वैश्विक उदाहरणों और शोध से निकाली गयी प्रणालियों को लेकर, उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में कैसे उतारा जा सकता है और कैसे सामूहिक प्रयास से लैंगिक विषमता को जड़़ से समाप्त किया जा सकता है इस पर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक पुष्पेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि सामाजिक संगठन अगर सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएं तो प्रयास और प्रभावशाली होगा।
इस मौके पर उतगन
के चार्टर का औपचारिक विमोचन किया गया। इसमें नेटवर्क की साझा दृष्टि और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई| इस अवसर पर डॉ. अनन्या तिवारी सह संस्थापक स्वातलीम फाउंडेशन, ने सभी सहभागी संगठनों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इस सहयोगी नेटवर्क में स्वातलीम फाउंडेशन, पीरामल फाउंडेशन, यूनिसेफ, स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन, एजुकेट गर्ल्स, एक्शन ऐड , प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और मिलान फाउंडेशन शामिल हैं। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिनिधि, शिक्षाविद और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

You Might Also Like

एम वाई से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही सपा

योगी झुकने को तैयार न संत रुकने को राजी

विकास के आंकड़े पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

शंकराचार्य विवाद पर भाजपा में मतभेद

दून पुलिस का सत्यापन अभियान, बीजेपी ने की सराहना

TAGGED: #Uttarpradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk February 10, 2026 February 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्ला
Next Article हथियारबंद लोगों का क्रशर प्लांट पर हमला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एम वाई से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही सपा
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव देश राजनीति March 7, 2026
योगी झुकने को तैयार न संत रुकने को राजी
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव राजनीति March 7, 2026
विकास के आंकड़े पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
उत्तराखण्ड एक्सक्लूसिव राजनीति March 6, 2026
शंकराचार्य विवाद पर भाजपा में मतभेद
उत्तर प्रदेश राजनीति February 20, 2026
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?