- प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की शादी करा दी पंचायत ने
- प्रेमिका के गांव वालों ने परिजनों को राजी किया
कौशल कुमार त्रिपाठी, वीकली आई न्यूज़
देवरिया। यूपी के देवरिया जिले से प्रेम की एक बार फिर जीत हो गई। एक गांव में प्रेमिका से मिलने प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया तो उसने अपनी बात बताई। फिर उस गांव की पंचायत ने प्रेमी और प्रेमिका के घर वालों को समझाया। अंततः दोनों पक्ष राजी हुए तो दोनों की शादी करा दी गई।
यूपी के देवरिया जनपद में प्रेम प्रसंग एक रोचक मामला सामने आया है। इसमें प्रेमिका से मिलने पहुंचे पहुंचे एक युवक को ग्रामीण ने पकड़ लिया था।
उसके बाद ग्रामीणों ने आपस में पंचायत की और दोनों की शादी करा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आया। जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो वीडियो भाटपार रानी थाना क्षेत्र के महूजा गांव का निकला। वीडियो विगत 6 फरवरी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के तेलिया गांव के रहने वाला तुरहा समाज का एक लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने महुजा गांव में पहुंचा था। प्रेमी और प्रेमिका दोनों सजातीय हैं। युवक के पहुंचने पर ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई, और उसे पकड़ लिया। फिर आपस में गांव वालों ने पंचायत की और उसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। पूरी पंचायत ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुई। बातचीत के बाद दोनों की शादी करा दी गई।
फिर उसके बाद एक पंडित को बुलाया गया और विवाह की रस्में में पूरी कराई गई। दोनों की रीति-रिवाज से अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और साथ निभाने की शपथ ली। इस मौके पर दोनों पक्षों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे, और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार हुआ।
इस संबंध में जब हमने जमुआ गांव के ग्राम प्रधान नित्यानंद पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से चल रहा था, दोनों सजातीय है। कुछ मुद्दों पर बात नहीं बन रही थी । अब दोनों परिवार सहमत है दोनों का विवाह करा दिया गया है और दोनों परिवार खुश हैं।
