By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्को सूची में लाने की कोशिश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > उत्तर प्रदेश > सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्को सूची में लाने की कोशिश
उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवदेशविदेश

सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्को सूची में लाने की कोशिश

News Desk
Last updated: 2025/11/06 at 2:14 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE
  • प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इससे बढ़ेगी इसकी वैश्विक स्वीकार्यता
  • कैमूर वन्य जीव अभयारण्य के 25 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है ये अद्भुत जीवाश्म पार्क
  • ये विश्व का सबसे पुराना और सबसे बड़ा जीवाश्म पार्क है, इसी कारण महत्वपूर्ण है

प्रवीण द्विवेदी,वीकली आई न्यूज़

लखनऊ। मध्यप्रदेश, यूपी और झारखंड की सीमा पर स्थित सोनभद्र जिला जल्द ही अपनी वैश्विक पहचान के लिए भी जाना जाएगा। वैसे तो इस जिले में वह विजयगढ़ किला भी है, जिसका जिक्र बाबू देवकी नंदन खत्री के उपन्यास में है, किंतु इस बार ये जिला सलखन स्थित जीवाश्म पार्क के लिए मशहूर होने वाला है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार जिले में स्थित सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की स्थायी सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की स्थायी सूची में शामिल करने का प्रयास गंभीरता से किया जा रहा है। ये पार्क यूपी के सोनभद्र जिले के सलखन गांव में कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्य के पास स्थित है। इस पार्क का क्षेत्रफल लगभग 25 हेक्टेयर है। इसकी एक विशेषता यह भी है कि यह भारत के सबसे बड़े जीवाश्म पार्कों में से एक है।
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की स्थायी सूची मे शामिल होने से इसकी वैश्विक पहचान और महत्व भी बढे़गा। इससे यहां पर्यटन विकास के साथ तथा पर्यटन के साथ-साथ वैज्ञानिक शोधों को भी बढ़ावा मिलेगा।
एक जानकारी के अनुसार वर्तमान में देश में 43 यूनेस्कों विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें 7 प्राकृतिक श्रेणी के हैं।क्षसलखन जीवाश्म पार्क में करीब 1.4 अरब (140 करोड़ वर्ष) पुराने स्ट्रोमैटोलाइट्स जीवाश्म संरक्षित हैं। और ये साइनोबैक्टीरिया (नीली हरित शैवाल) द्वारा निर्मित प्राचीन अवसादी संरचनाएं हैं।
अमेरिका के एलो स्टोन नेशनल पार्क के 500 मिलीयन वर्ष पुराने जीवाश्म और कनाडा के मिस्टेकन पाइंट से भी अधिक पुराने सलखन के जीवाश्म हैं। सलखन पार्क पृथ्वी के प्री-कैब्रियन युग के महत्वपूर्ण प्रमाण प्रस्तुत करता है। और यह जीवन के विकास की वैश्विक भू विरासत श्रेणी में आता है। ये पार्क पृथ्वी पर प्रारंभिक जीवन और ऑक्सीजनिक प्रकाश संश्लेषण उत्पत्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

You Might Also Like

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया

यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले

दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी

चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त

सीमांचल में मुस्लिम मतों के लिए जबरदस्त मारामारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk November 6, 2025 November 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इज़राइली जल तकनीक ने बदल दिया खेती का ढंग
Next Article काशी की देव दीपावली, मन को भाने वाली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया
अयोध्या उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव देश November 26, 2025
यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव November 20, 2025
दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
अयोध्या आस्था उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड एक्सक्लूसिव दिल्ली देश पुलिस November 11, 2025
चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त
एक्सक्लूसिव देश बिहार राजनीति November 10, 2025
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?