- गोमती तट पर 500 दीपों का किया गया प्रज्ज्वलन
- लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान के छठ घाट पर हुआ आयोजन
अभयानंद शुक्ल,वीकली आई न्यूज़
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती तट पर श्रद्धा पूर्वक देव दीपावली मनाई गई। राष्ट्रीय सनातन संघ इस मौके पर 500 दीपों को जलाकर यह पर्व मनाया। देवोत्थानी एकादशी के दिन ये पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया।
राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर संघ के सनातनी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिए जलाए। इससे पहले छठ घाट पर पुरोहित द्वारा गोमा मैया का पूजन किया गया, और उन्हें दूध और फूल अर्पित किए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोमती के किनारे दीप को अर्पित करने के बाद गोमा मैया की आरती की।
इससे पहले राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से एक बैठक का भी आयोजन किया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 जनवरी को राष्ट्रीय सनातन संघ विवेकानंद जयंती के मौके पर राजधानी लखनऊ में एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन करेगा। लखनऊ के अलावा अलावा बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में भी स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर स्वामी विवेकानंद पर शोध करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, महामंत्री विमलेश श्रीवास्तव, संयोजक भारत सिंह, उपाध्यक्ष बी सिंह, वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता हृदय नारायण श्रीवास्तव समेत सैकड़ों सनातनी श्रद्धालु मौजूद रहे।
