- लायंस क्लब सेंचुरी ने सुषमा अस्पताल में किया आयोज
अभयानंद शुक्ल,वीकली आई न्यूज़
लखनऊ। आजकल मानसिक स्वास्थ्य की परेशानियां आम बात हो गई हैं। इससे पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। इसी सन्दर्भ में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब लखनऊ सेंचुरी ने एक अवेयरनेस गोष्ठी का आयोजन सुषमा अस्पताल में किया। इसमें लखनऊ के सीनियर डाक्टरो ने भाग लिया।
लायंस क्लब सेंचुरी और सुषमा अस्पताल द्वारा आयोजित इस अवेयरनेस प्रोग्राम में सुषमा अस्पताल के डाक्टरों और क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों की कलाई में हरा रिबन बाद कर जागरुकता कार्यक्रम भी चलाया गया। इस मौके पर डाक्टरों ने मानसिक स्वास्थ्य और उसके निवारण पर चर्चा की।
इस अवसर पर लायंस सेंचुरी क्लब की अध्यक्षा डॉ सरोजिनी सक्सेना , सेक्रेटरी लॉ अलका भट्टाचार्य, पूर्व अध्यक्ष लायन सुधा द्विवेदी , डॉक्टर रमा शंकधर , लायन अर्पित एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब में सेवा कार्य करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। संगठन ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के बीच जाकर काफी सेवा कार्य किया है। कई बार रैन-बसेरों और विभिन्न अस्पतालों में जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भी वितरित की है।
