- इस मौके पर आयोजित क्विज के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया
- इस अवसर पर संगठन की मंडल कार्यकारिणी का भी गठन किया गया
वीकली आई न्यूज, अभयानंद शुक्ल
लखनऊ। इंटरनेशनल फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बहराइच में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से शुरू हुई। इस अवसर पर फार्मासिस्ट क्विज़ का भी आयोजन किया गया। और विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने खूब मौज-मस्ती भी की। अंत में क्विज के प्रतिभागी फार्मासिस्टू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम बहादुर जायसवाल ने की। इस मौके पर श्रावस्ती व बहराइच जिलों से सैकड़ों फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
इस मौके पर मंडल कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर शनि श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शब्बान, महासचिव पद पर। सुभाष श्रीवास्तव, सचिव पद पर अरुण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर मुबीन खान तथा मंडल मीडिया प्रभारी सद्दाम हुसैन को चुना गया। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी बहराइच का पुनर्गठन भी किया गया। जिसमें महासचिव एजाज अहमद, कोषाध्यक्ष मोहित, मीडिया इंचार्ज पद पर सिद्धार्थ शुक्ला, सचिव पंकज यादव चुने गए। इसके अलावा छात्र विंग के अध्यक्ष वीरू सिंह चुने गए। तथा अध्यक्ष आई.टी. प्रद्युमन पांडे को चुना गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अस्मित रस्तोगी, राष्ट्रीय महासचिव सरफ़राज़ अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, प्रदेश प्रवक्ता परमेश कुमार वर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष आई.टी. सेल विश्वनाथ प्रताप यादव की गरिमा मयी उपस्थिति रही।
