By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: समधी पर भी माया की कृपा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > उत्तर प्रदेश > समधी पर भी माया की कृपा
उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवदेशराजनीतिलखनऊ

समधी पर भी माया की कृपा

News Desk
Last updated: 2025/09/15 at 12:43 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE
  • आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को केंद्रीय कोआर्डिनेटर बनाया गया, चार राज्यों का जिम्मा मिला
  • बसपा के अन्य केंद्रीय कोऑर्डिनेटरों की भी जिम्मेदारियां में किया गया बदलाव

वीकली आई न्यूज़, अभयानंद शुक्ल

लखनऊ। बसपा संगठन में फिर एक बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हाल में पार्टी में बहाल किए गए अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी में जिम्मेदारी दे दी है। उनका ये निर्णय उनके बदले स्टैंड की ओर इशारा कर रहा है। और ये इस बात का सबूत है कि पार्टी में अब सब कुछ सामान्य हो रहा है। जो फैमिली ड्रामा पिछले दिनों चल रहा था, वह भी अब थमता दिख रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ को केंद्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उन्हें चार राज्यों छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और गुजरात में पार्टी को मजबूत करने को कहा गया है। पहले इस सेक्टर को जाट नेता रणधीर सिंह बेनीवाल देख रहे थे।
अन्य बदलावों में बेनीवाल को अब सेक्टर-चार का केंद्रीय कोआर्डिनेटर बनाया गया है, जिसे अभी तक डा. लालजी मेधांकर को दिया गया था। श्री मेधांकर को अब सेक्टर पांच का जिम्मा दिया गया है। अब तक सेक्टर पांच देख रहे पूर्व विधायक अतर सिंह राव अब सेक्टर छह की जिम्मेदारी संभालेंगे। सेक्टर छह की जिम्मेदारी अभी तक पूर्व विधायक धर्मवीर सिंह के पास थी। उन्हें क्या जिम्मा सौंपा गया है, इस बाबत कोई सूचना नहीं है। सेक्टर एक के प्रभारी पूर्व सांसद रामजी गौतम और सेक्टर दो के प्रभारी पूर्व सांसद राजाराम की जिम्मेदारियों को यथावत बनाए रखा गया है।
बसपा प्रमुख ने संगठन की दृष्टि से देश को छह सेक्टरों में बांटा है। सभी सेक्टरों के केंद्रीय कोआर्डिनेटरों के कार्यों की समीक्षा का काम मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को सौंप रखा है। इस प्रकार पार्टी में साल की शुरुआत में शुरू हुए फैमिली ड्रामे का पर्दा गिरता जा रहा है, और विवाद भी समाप्ति की ओर है। पार्टी अभी बिहार विधानसभा चुनाव में बिजी है। उसके बाद फिर उसे उत्तर प्रदेश के 2026 के पंचायत चुनाव और बाद में 2027 के विधानसभा चुनावों की भी तैयारी करनी है।

You Might Also Like

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया

यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले

दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी

चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त

सीमांचल में मुस्लिम मतों के लिए जबरदस्त मारामारी

TAGGED: #India #Covid-19, #UPPOLICE

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk September 15, 2025 September 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री से की भेंट
Next Article एक ही फैसले से पक्ष और विपक्ष को संतुष्ट कर दिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया
अयोध्या उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव देश November 26, 2025
यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव November 20, 2025
दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
अयोध्या आस्था उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड एक्सक्लूसिव दिल्ली देश पुलिस November 11, 2025
चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त
एक्सक्लूसिव देश बिहार राजनीति November 10, 2025
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?