पीयूष त्रिपाठी,वीकली आई न्यूज़
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन, मुझे जेम्स एंड ज्वेलर्स को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीक, आयात और निर्यात का सुझाव दें, मैं राजधानी में उससे जुड़ा एक पार्क बनवाना चाहता हूं।
मुख्यमंत्री होटल क्लार्क में आयोजित आठ साल बेमिसाल कॉन्क्लेव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापार की असीम संभावनाएं हैं। व्यापारियों के कारण ही उत्तर प्रदेश की जीडीपी में डेढ़ सौ गुना वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में करीब 12,75,000 करोड़ थी जो आठ सालों में 30 लाख करोड़ पहुंच गई है l यह वृद्धि 150 गुना हुई है उत्तर प्रदेश वर्ष 2017 में अर्थव्यवस्था के मामले में सातवें नंबर पर था और आज दूसरे नंबर पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा चिकित्सा और कारोबार के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे उत्तम है। आज व्यापारी, माता, बहने अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में बुलाने के लिए इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन का धन्यवाद देते हुए कहा कि जेम्स एंड ज्वेलर्स को बेहतर माहौल देने की जिम्मेदारी सरकार की है। उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर आधुनिक सीसी कैमरे लगावाए, इससे इस लूट कांड करने वाले चोरों के सपने चकनाचूर होंगे।
उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर और आगरा कांड का खुलासा इन्हीं आधुनिक कैमरों की वजह से जल्द हुआ है l मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में 112 (पीआरवी) के पहुंचने का समय 25 से 30 मिनट था l आज यही रिस्पांस टाइम सात से आठ मिनट हो गया है l साइबर थाना उत्तर प्रदेश में जहां एक था आज हर जिले में खुल गया है। फॉरेंसिक लैब हो या फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट दोनों यूपी में खुल चुके हैं l
सरकार व्यापारियों पर सीधे कोई बोझ नहीं डाल रही
इससे पूर्व कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों पर सीधे कोई बोझ नहीं डाल रही है l आज उत्तर प्रदेश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल बिक रहा है l
उन्होंने कई राज्यों से पेट्रोल और डीजल की तुलना भी की। व्यापारियों द्वारा समय-समय पर जीएसटी को लेकर दिए जा रहे सुझाव केंद्र सरकार से अवगत करने का दावा भी किया।
वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नॉर्थ हेड अनुराग रस्तोगी ने मुख्यमंत्री का राजधानी में जेम्स एंड ज्वेलर्स पार्क बनाने और व्यापारियों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से असलहों के लाइसेंस की स्वीकृति देने पर धन्यवाद दिया।
