By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्थायी टैलेंट निर्माण के दौर में है भारत- जयशंकर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > एक्सक्लूसिव > स्थायी टैलेंट निर्माण के दौर में है भारत- जयशंकर
एक्सक्लूसिवदिल्लीदेशविदेश

स्थायी टैलेंट निर्माण के दौर में है भारत- जयशंकर

News Desk
Last updated: 2025/05/06 at 5:51 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE
  • विश्व को हर क्षेत्र में है कुशल भारतीयों की जरूरत

अभयानंद शुक्ल
वीकली आई न्यूज


नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां ग्लोबल एक्सेस टू टैलेंट फ्रॉम इंडिया (जीएटीआई) कार्यक्रम में देश की मानव संसाधन क्षमताओं और वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत स्थायी टैलेंट निर्माण के दौर में है और विश्व के हर क्षेत्र में कुशल भारतीयों की जरूरत है।
उन्होंने भारतीय प्रतिभाओं को दुनियाभर से जोड़ने में विदेश मंत्रालय की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी महज राजनयिक संबंधों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया और भारतीय टैलेंट को आपस में जोड़ना भी है। विदेश मंत्री ने कहा कि आज भारत के पास केवल टैलेंट नहीं है, बल्कि उसे पूरी दुनिया में भेजने की क्षमता और जरूरत दोनों है। प्रवासी भारतीयों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आज अमेरिका में भारतीय टेक प्रोफेशनल और उद्यमी हैं, यूरोप व उत्तर अमेरिका में ब्लू कॉलर वर्कर्स और स्वरोजगार करने वाले लोग हैं, तो दुनिया के कई देशों में भारतीय वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी योगदान दे रहे हैं।


विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार जयशंकर ने जर्मनी, जापान, इजरायल, मॉरीशस, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि ये सभी भारतीय प्रतिभा को आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा भारत अब स्थायी टैलेंट निर्माण के दौर में है और दुनिया के हर क्षेत्र में कुशल भारतीयों की जरूरत महसूस हो रही है। अगर हम अपने विकास की वर्तमान स्थिति को देखें तो दो सच्चाई सामने आती हैं। पहली यह कि हमने अतीत में अपनी मानव संसाधन क्षमता का पूरा उपयोग नहीं किया और दूसरी यह कि भारत अब दूसरे एशियाई देशों के रास्ते को कॉपी करके तेज़ी से विकसित नहीं हो सकता। हमारे विकास के रास्ते और जरूरतें अलग हैं।
विदेश मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय वर्कफोर्स को समकालीन युग में अधिक उत्पादक बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा और पेशेवर तैयारी के प्रयासों की एक श्रृंखला शुरू की है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हो रहा है, इसका अधिकांश हिस्सा हमारे लोगों पर ही केंद्रित होगा। बता दें कि जीएटीआई एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य भारत से विदेशों में रोजगार पाने के लिए एक बेहतर और सक्षम माहौल तैयार करना है।

You Might Also Like

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया

यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले

दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी

चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त

सीमांचल में मुस्लिम मतों के लिए जबरदस्त मारामारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk May 6, 2025 May 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तरप्रदेश : माला सप्लाई करने वाले मुस्लिम कारीगर की असलियत जानते ही भड़के लोग
Next Article प्रदेश में 14 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया
अयोध्या उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव देश November 26, 2025
यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव November 20, 2025
दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
अयोध्या आस्था उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड एक्सक्लूसिव दिल्ली देश पुलिस November 11, 2025
चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त
एक्सक्लूसिव देश बिहार राजनीति November 10, 2025
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?