लायंस क्लब सेंचुरी के सदस्यों ने लोहिया अस्पताल में 200 लोगों की सेवा
वीकली आई न्यूज, अभयानंद शुक्ल
हनुमान जयंती के उपलक्ष में शनिवार को लोहिया अस्पताल में गरीब मरीजों के तीमारदारों को भोजन वितरित किया गया। इसके अलावा इनको वस्त्र और चाय-बिस्किट भी दिया गया।
यह जानकारी देते हुए लायंस क्लब सेंचुरी की प्रवक्ता सुधा द्विवेदी ने कहा कि जीवन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा होना चाहिए। ये हमें प्रसन्नता और आत्मा को संतोष प्रदान करता है। हम सब लखनऊ सेंचुरी के सदस्य हैं। जिसका उद्देश्य टू सर्व इंडिया है। इसी क्रम में शनिवार 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के उपलक्ष में लोहिया अस्पताल में गरीब मरीजों के तीमारदारों को भोजन वितरित किया गया। इसके अलावा इन लोगों

को वस्त्र भी बांटे गए। शुरू में इन लोगों को चाय और बिस्किट भी दिया गया। क्लब के काफी सदस्य उपस्थित थे।
इन सेवा कार्य में प्रवक्ता और पूर्व अध्यक्ष सुधा द्विवेदी, जोन चेयर पर्सन अलका भट्टाचार्य, डॉक्टर रमा शंकर, अनीता स्वरूप अंजू आदि रहे। इस सेवा कार्य से करीब 200 लोगों को लाभ हुआ।
