By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धर्मनगरी अयोध्या में अधर्म
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > उत्तर प्रदेश > धर्मनगरी अयोध्या में अधर्म
उत्तर प्रदेशक्राइमदेशपुलिसभ्रष्टाचारलखनऊ

धर्मनगरी अयोध्या में अधर्म

News Desk
Last updated: 2025/04/11 at 1:14 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE
  • नहाती महिलाओं की वीडियो बना रहा था कर्मचारी
  • महानगर के एक गेस्ट हाउस में हुआ यह अधर्म
  • बहराइच के युवक ने अयोध्या को किया शर्मसार

वीकली आई न्यूज़, अभयानंद शुक्ल, लखनऊ

धर्मनगरी अयोध्या से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां राम लला के दर्शन को आईं कुछ महिलाओं की स्नान करते समय की वीडियो बना लेने की खबर मिली है। आरोपी युवक बहराइच जिले का रहने वाला है। वह उसी गेस्ट हाउस का कर्मचारी है, जहां ये घटना हुई है। मामला शुक्रवार सुबह 6 बजे का है।
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि जैसे पवित्र स्थल के पास एक गेस्ट हाउस में ठहरी महिला श्रद्धालुओं ने वहां के एक कर्मचारी पर नहाते समय वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। खबर है कि महिला श्रद्धालु जब गेस्ट हाउस के बाथरूम में नहा रही थीं, तभी वहां काम करने वाला एक युवक चुपके से उनकी वीडियो बना रहा था। एक महिला ने जैसे ही देखा तो शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर और अन्य श्रद्धालु भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है, जो यूपी के बहराइच जिले का रहने वाला है। वह राम जन्मभूमि मंदिर के गेट नंबर-3 के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्य करता है।


जानकारी के अनुसार, आरोपी के मोबाइल की जांच में कई और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले हैं। इससे पता चल रहा है कि आरोपी आदतन इस तरह के काम करता चला आ रहा है। मुकामी पुलिस अब उस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है और उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है इसके पहले उसने किन-किन महिलाओं की गुप्त रूप से वीडियो और फोटो बनाए हैं।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद के बाद यहां रामलाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश के हर कोने से श्रद्धालु विशेषकर महिलाएं दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में उनके रुकने के ठिकाने गेस्ट हाउसों और होटलों में सुरक्षा की जिम्मेदारी होटल, गेस्ट हाउस मालिकों के अलावा प्रशासन की भी है। पर इस घटना ने इस पर सवालिया निशान उठाया है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस को तीर्थ यात्रियों की निजता की सुरक्षा की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। अन्यथा ऐसी घटनाएं लगातार होती रहीं तो न तो यह अयोध्या की प्रतिष्ठा के लिए ठीक है और न ही पुलिस और प्रशासन के लिए।

You Might Also Like

एम वाई से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही सपा

योगी झुकने को तैयार न संत रुकने को राजी

शंकराचार्य विवाद पर भाजपा में मतभेद

जुलाई से पहले पंचायत चुनाव के आसार नहीं

लखनऊ में सजा प्रतिभा संगीत का खूबसूरत मंच

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk April 11, 2025 April 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हम काशी के काशी हमार हौ : पीएम मोदी :
Next Article म्यांमार से छुड़ाए गए ठगी के शिकार 32 भारतीय:
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एम वाई से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही सपा
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव देश राजनीति March 7, 2026
योगी झुकने को तैयार न संत रुकने को राजी
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव राजनीति March 7, 2026
विकास के आंकड़े पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
उत्तराखण्ड एक्सक्लूसिव राजनीति March 6, 2026
शंकराचार्य विवाद पर भाजपा में मतभेद
उत्तर प्रदेश राजनीति February 20, 2026
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?