By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मोदी हुए 400 पार, विपक्ष फिर लाचार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > उत्तर प्रदेश > मोदी हुए 400 पार, विपक्ष फिर लाचार
उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डएक्सक्लूसिवदिल्लीदेशराजनीति

मोदी हुए 400 पार, विपक्ष फिर लाचार

News Desk
Last updated: 2025/09/10 at 3:41 PM
News Desk
Share
7 Min Read
SHARE
  • उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल पड़े 752 वैध मतों में से एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले
  • इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी जनार्दन रेड्डी को मात्र 300 मतों से ही संतोष करना पड़ा
  • कुल 767 वोटरों में से 15 सांसद ऐसे भी थे जिन्हें वोटिंग करना नहीं आया, उनके मत अवैध घोषित हो गये

वीकली आई न्यूज़, अभयानंद शुक्ल

नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए ने एक बार फिर राहुल गांधी के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन को शिकस्त दे दी है। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार को 152 वोटों से मात दी है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल पड़े 767 वैध मतों में से 452 वोट एनडीए उम्मीदवार को मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी जनार्दन रेड्डी को सिर्फ 300 मतों से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में 15 सांसद ऐसे भी थे जिन्हें ठीक से वोट डालना नहीं आया, इस कारण उनके मत अवैध घोषित कर दिए गए। बीआरएस, अकाली दल और बीजेडी के 11 सांसदों ने पार्टी लाइन का सम्मान करते हुए मतदान नहीं किया। इस प्रकार मोदी ने सांकेतिक तौर पर ही सही 400 का आंकड़ा पार कर लिया। मोदी सरकार ने एक बार फिर दिखा दिया वे जो चाहे कर सकते हैं, और विपक्ष के पास हाथ मलने के अलावा और कोई चारा नहीं है। इस बार एनडीए ने विपक्ष के 14 वैध मतों की सेंधमारी की है। अवैध घोषित 15 में से चार इंडी गठबंधन को और 11 एनडीए को मिलने का भी अनुमान था। ऐसे में एनडीए की संख्या 463 और इंडी गठबंधन की संख्या 304 हो सकती थी।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एनडीए प्रत्याशी को कुल 452 वोट मिले जबकि उसे अपनी गणना के अनुसार 438 वोट मिलने का अनुमान था। यानी इस प्रकार एनडीए प्रत्याशी ने विपक्ष के 14 वैध वोट हथिया लिये हैं। अर्थात विपक्ष के 14 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है। अब ये 14 वोट कहां से आए इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। चर्चा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव वाला साहब ठाकरे और एनसीपी शरद के कुछ सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है। कुछ बागी कांग्रेस सांसदों के अलावा समाजवादी पार्टी से भी दो सांसदों के क्रास वोटिंग करने की चर्चाएं हैं। मतदान गुप्त था और कोई ह्विप भी जारी नहीं किया गया था, इसलिए यह बता पाना बहुत मुश्किल है कि किस सांसद ने किसको वोट दिया है। किंतु 14 का आंकड़ा आया तो विपक्षी खेमे से ही है, यह तय है। इसमें शशि थरूर, राजीव शुक्ला और मनीष तिवारी के बारे में कहा जाता है कि ये ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही पार्टी लाइन से असहमत हैं। इस लिस्ट में शिवसेना उद्धव वाला साहब ठाकरे की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का भी नाम है। वे भी ऑपरेशन सिंदूर के समय से सरकारी पक्ष का समर्थन कर रही थीं। बाद में भी उनकी राय सरकार के पक्ष में ही दिख रही थी। ऐसे में अनुमान है कि ये सांसद सत्ता पक्ष को वोट दे सकते हैं।

इसके अलावा अवैध घोषित हो गए 15 मतों में से भी अधिकतर के बारे में अनुमान है कि ये विपक्षी सांसदों के ही वोट हैं। चूंकि वे अपने गठबंधन के प्रत्याशी से सहमत नहीं थे और पार्टी से बगावत भी नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने अपने मत अवैध करा दिए। और यह भी एक तरह से सत्ता पक्ष का समर्थन ही कहा जाएगा। हालांकि चर्चाएं तो टीडीपी के चार सांसदों को लेकर भी है। इनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाले विपक्ष के उम्मीदवार बी जनार्दन रेड्डी को समर्थन करने के लिए पार्टी में बात की थी, किंतु पार्टी ने घोषित तौर पर एनडीए उम्मीदवार को समर्थन दे दिया था। ऐसे में नाराज होकर उन्होंने एनडीए के सांसदों के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा भी नहीं लिया था, ऐसे दावे हैं। इसीलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये सांसद एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ अपनी मंशा जाहिर करने के लिए अपना वोट खराब कर सकते हैं। फिर भी बाकी 11 वोट एनडीए उम्मीदवार को ही मिलने की उम्मीद थी। ऐसे में अगर एनडीए को मिले 452 में ये 11 वोट जोड़ दें तो एनडीए की संख्या 463 होती है और इंडिया को मिले 300 वोटों में चार वोट जोड़ दें तो संख्या 304 होती है। यानी एनडीए ने नंबर गेम में एक बार फिर इंडी गठबंधन को पटखनी दे दी है। इसलिए इंडी गठबंधन और एनडीए को अपना कुनबा और मजबूत करने की जरूरत है। वोटिंग का यह ट्रेंड उन्हें सावधान करने के लिए भी है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्धारित वोटरों का गणित


वर्तमान में लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 की सांसदों की संख्या है। दोनों को मिलाकर 781 वोट थे। कुल 11 सांसदों ने वोटिंग में भाग नहीं लिया। तीन और सांसद किन्हीं कारणों से वोट नहीं दे पाए।‌ इस प्रकार कुल 767 वोट ही पड़े। इनमें से भी 752 वोट वैध पाए गए। यानी कुल 15 वोट अवैध पाए गए।


वोट गणित की एक झलक


  • एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के बीच जनार्दन रेड्डी को 152 वोटों से हराया।
  • राधाकृष्णन को अनुमानित 437 से 15 वोट अधिक यानी 452 वोट और रेड्डी को 300 वोट मिले, जो अनुमान से 15 कम है।
  • 15 सांसदों का वोट अवैध भी हुआ, जो इन सांसदों के लिए शर्म की बात है, अगर उसे जान बूझकर वोट खराब न किया गया हो।
  • इस चुनाव में विपक्ष को क्रास वोटिंग भी झेलनी पड़ी। उसे अनुमानित 315 वोट मिलने की बजाय मात्र 300 वोट ही मिले।
  • कांग्रेस के जयराम रमेश ने चुनाव के पहले ट्वीट करके अपने गठबंधन को कम से कम 315 वोट मिलने का विश्वास जताया था।

You Might Also Like

एम वाई से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही सपा

योगी झुकने को तैयार न संत रुकने को राजी

विकास के आंकड़े पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

शंकराचार्य विवाद पर भाजपा में मतभेद

दून पुलिस का सत्यापन अभियान, बीजेपी ने की सराहना

TAGGED: #PMO

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk September 10, 2025 September 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, कई भवन ध्वस्त व सील
Next Article पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री से की भेंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एम वाई से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही सपा
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव देश राजनीति March 7, 2026
योगी झुकने को तैयार न संत रुकने को राजी
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव राजनीति March 7, 2026
विकास के आंकड़े पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
उत्तराखण्ड एक्सक्लूसिव राजनीति March 6, 2026
शंकराचार्य विवाद पर भाजपा में मतभेद
उत्तर प्रदेश राजनीति February 20, 2026
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?