पीयूष त्रिपाठी,वीकली आई न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। करीब सवा दो घंटे शहर में रहे। इस दौरान बटन दबाकर प्रदेश की 47,600 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
पीएम मोदी ने कहा कि जो इंफ्रास्ट्रक्चर, जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़ी-बड़ी मेट्रो सिटीज में होते हैं… वो सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगे हैं। कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है कि अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। यहां पास में ही अमेठी में AK203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता है-उत्तर प्रदेश।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की।
भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं: पीएम मोदी
1 – भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी।
2 – भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा।
3 – आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय, जवाब देने का तरीका और जवाब देने की शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। तीसरा आतंकियों के आका और आतंकी सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखा। अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि विकास का यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस हमले का शिकार कानपुर के शुभम भी हुए। वह पीड़ा, कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बेटियों-बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया में देखा गया। हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने सैंकड़ों मील अंदर घुसकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ाकर युद्ध रोकने की मांग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैं सेना के शौर्य और पराक्रम को बार-बार सैल्यूट करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह दुश्मन किसी धोखे में न रहे। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पेंटिंग बनाकर लाए लोगों को लेकर पीएम मोदी बोले कि एसपीजी के लोग उनको ले लें। पेंटिंग लाए हुए लोगों से कहा कि अपना पता उस पर लिख दें मैं चिट्ठी भेजूंगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर प्रदेश की 47,600 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
सीएम योगी ने सरकार की उपलब्धियां बताईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की उपलब्धियों और आज के कार्यक्रम के बार में जानकारी दी।
शुक्रवार को कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले। शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या मौजूद रहे।कार्यक्रम में यूपी के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Stumbled upon Bono55casino and it’s not bad. Not the fanciest website but it gets the job done. The bonuses are pretty decent, especially for new players. Definitely check out bono55casino if you’re just starting out. Always gamble responsibly though!