- वाराणसी में हुए चुनाव में महेंद्र नाथ सिंह अध्यक्ष और संजय द्विवेदी महामंत्री निर्वाचित किए गए।
- 60 जिलों से आए सैकड़ों प्रतिनिधियों ने जताई नये अध्यक्ष और महामंत्री में अपनी आस्था।
- संगठन पर काफी सालों से काबिज सौरभ कुमार और उनके गुट का वर्चस्व हुआ अब समाप्त।
वीकली आई न्यूज, अभयानंद शुक्ल
प्रदेश के ग्रामीण इलाकों से अपनी कलम के जरिए सूबे की नब्ज बताने वाले पत्रकारों ने रविवार को वाराणसी में अपने नए अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव कर इतिहास रच दिया। इस नए निर्वाचन के साथ ही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पर काफी सालों से अपनी पकड़ बनाए रखने वाले निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ कुमार का वर्चस्व अब खत्म हो गया है। नए अध्यक्ष के रूप में महेंद्र प्रताप सिंह और महामंत्री के रूप में संजय कुमार द्विवेदी का चुनाव किया गया है।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सामान्य निर्वाचन-2025 बीते रविवार को वाराणसी में सम्पन्न हो गया। इस मौके पर प्रदेश भर के 60 जिलों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक आंदोलन का रूप दे दिया। इन पत्रकारों ने सिर्फ इस बार सिर्फ एक चुनाव ही नहीं किया बल्कि एक नई राह भी चुन ली। इस प्रकार इस संगठन से सौरभ कुमार के वर्चस्व का अंत हो गया। वाराणसी के तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में हुई यह संगठनात्मक प्रक्रिया उस भरोसे का उत्सव था, जो संगठन के प्रति समर्पित लोगों पर जताया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में महेंद्र नाथ सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ कुमार को 71 मतों के अंतर से हराया। सुबह 9 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन, नाम वापसी और पर्चों की जांच के बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया गया। कुल 310 मतों में से 254 मत पड़े। महेंद्र नाथ सिंह को 171 और सौरभ कुमार को 100 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए कैप्टन वीरेंद्र सिंह, रामनरेश चौहान व ओमप्रकाश द्विवेदी निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर डॉ. संजय कुमार द्विवेदी, केजी गुप्ता और नरेश पाल सिंह का चयन हुआ।

कार्यकारिणी के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, ऑडिटर हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, और संगठन मंत्री अजय भाटिया को चुना गया। कार्यकारिणी में 5 सदस्य निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी रहे डॉ. केएन राय और हरिद्वार राय। दोनों लोगों ने पूरी चुनाव को पारदर्शिता और गरिमा से संपन्न कराया।
इस चुनाव प्रक्रिया में 60 जिलों से आए पत्रकार सम्मिलित हुए। इनमें मंडलाध्यक्ष गोरखपुर जेपी गोविंद राव, आलोक तनेजा, अतुल कपूर, विपिन शाही, वीरभद्र प्रताप सिंह, पौहारी शरण राय, शैलेन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह, पंधारी वर्मा, संजय गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, प्रवीण यादव, विजय शंकर चौबे, गुड्डू हाशमी, चंद्रप्रकाश सिंह, अनुराग जायसवाल समेत कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष वाराणसी राजकुमार तिवारी ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संगठन एक परिवार की तरह है। यहाँ पद नहीं, परिश्रम बोलता है। और यह चुनाव किसी एक की नहीं, पत्रकारिता की है।
