- 12 जनवरी को विवेकानंद और महर्षि योगी पर यूपी समेत पांच राज्यों में होगा संगोष्ठी का आयोजन
प्रवीण द्विवेदी, वीकली आई न्यूज़
लखनऊ। राष्ट्रीय सनातन संघ की एक बैठक में निर्णय लिया गया है कि देव दीपावली के मौके पर दीपदान किया जाएगा। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के जन्म दिवस पर यूपी समेत पांच राज्यों में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को हजरतगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई एक बैठक में इन प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। सनातन संघ की इस बैठक में कई प्रमुख लोग शामिल हुए। बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे ने देव दीपावली पर 2 नवंबर को गोमती नदी के लक्षमण मेला मैदान स्थित तट पर दीपदान करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसी के साथ आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती और और महर्षि योगी की जयंती पर एक विशाल संगोष्ठी आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद से जुड़े विद्वत जनों को विचारों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह ने प्रस्ताव रखा इस पर भी पदाधिकारी की ओर से सहमति प्रदान की गई।
बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 12 जनवरी को ही मध्य प्रदेश के भोपाल, पंजाब, राजस्थान बिहार और यूपी के नोएडा के साथ ही राजधानी लखनऊ में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद पर शोध करने वाले देश भर के शोधार्थियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है।
बैठक में राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे, महामंत्री विमलेश श्रीवास्तव सचिव, भारत सिंह उपाध्यक्ष, बी सिंह एवं नवतेज सिंह और मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
