- योगी आदित्यनाथ सरकार के नवें दिव्य दीपोत्सव में ती विश्व रिकॉर्ड बनेंगे
- 1100 ड्रोन का करतब होगा इस बार का तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड
अभयानंद शुक्ल, वीकली आई न्यूज़
लखनऊ। रामनगरी अयोध्या में इस धनतेरस के दिन 2100 लोगों ने एक साथ सामूहिक आरती कर पिछले साल के 1100 लोगों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यही हाल दीपों का भी होने वाला है। इस बार का तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा 1100 ड्रोन का शो। इस बार ये भी नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
अयोध्या पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस बार नौवें दीपोत्सव पर अयोध्या में तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनेंगे। पहला विश्व रिकॉर्ड 26 लाख 11 हजार 101 दीपों के एक साथ जलने से बनेगा। इस रिकार्ड की सफलता के लिए 28 लाख से अधिक दीप जलाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा धनतेरस के दिन शनिवार को दूसरा विश्व रिकॉर्ड 2100 अर्चकों की ओर से सरयू जी की महाआरती के माध्यम से बनना था, जो सफलता पूर्वक हो चुका है। तीसरा विश्व रिकॉर्ड 1100 ड्रोन के करतब का बनेगा।
मंत्री के मुताबिक अयोध्या अपने ही पुराने कीर्तिमानों को ध्वस्त कर नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्य दीपोत्सव भव्यता और समृद्धि का प्रतीक है। भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया की अगुवाई करे, इस दिव्य दीपोत्सव यही संदेश है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद वर्ष 2017 से ही देश और दुनिया अयोध्या के इस भव्य उत्सव की गवाह बन रही है।
