वीकली आई न्यूज़
राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, एकत्रित हुई हैं। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश वासियों से अपील की कि वे भारी संख्या में एकत्र होकर इस महापंचायत को सफल बनाएं। सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है और सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मोर्चा अभी भी वीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग पर अड़ा हुआ है और महापंचायत के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इस महापंचायत को इंडिया गठबंधन का भी समर्थन मिला है। मोर्चा का कहना है कि जब तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं होगा, तब तक न्याय नहीं मिल सकता। महापंचायत के माध्यम से मोर्चा अपनी मांगों को जोरदार तरीके से सरकार के सामने रखेगा।
गरिमा दसौनी
