By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लव जिहाद: हिंदू बनकर शादी की;धर्मांतरण कराया;गोमांस खिलाया….
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > उत्तर प्रदेश > लव जिहाद: हिंदू बनकर शादी की;धर्मांतरण कराया;गोमांस खिलाया….
उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवक्राइमदेश

लव जिहाद: हिंदू बनकर शादी की;धर्मांतरण कराया;गोमांस खिलाया….

News Desk
Last updated: 2025/05/06 at 11:17 AM
News Desk
Share
2 Min Read
SHARE

वीकली आई यूपी
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए युवक पर झूठ बोलकर शादी करने, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि मना करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर जबरन मांस खिलाया। आरोपी के भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी ने मझोला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
थाना मझोला क्षेत्र की रहने वाली महिला सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायतपत्री देते हुए बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे भी हैं। 2022 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने अपना नाम राज ठाकुर बताया।
युवक ने सहानुभूति जताते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसने शादी कर ली। इसके बाद युवक उसे लेकर किराये के मकान में रहने लगा। काफी दबाव बनाने पर वह अपने गांव भोजपुर के पीपलसाना लेकर गया। वहां जाकर महिला को पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका असली नाम इकरार है। उसने खुद को हिंदू बताकर धोखे से शादी की।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके परिजन इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने बंधक बनाकर मीट खाने का दबाव बनाया। आरोपी के भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चों के सिर पर तमंचा तान दिया। इसकी शिकायत मझोला पुलिस से की तो पुलिस ने सिर्फ दहेज प्रताड़ना और मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज किया।
पीड़िता के साथ पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एसएसपी से आरोपी और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पीड़िता ने पहले ही दहेज प्रताड़ना का केस मझोला थाने में दर्ज कराया था। अब एक अन्य प्रार्थनापत्र दिया है। महिला की शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया

यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले

दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी

चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त

सीमांचल में मुस्लिम मतों के लिए जबरदस्त मारामारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk May 6, 2025 May 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मथुरा में 1 दर्जन ज्यादा बंदरों की मौत से फैली सनसनी
Next Article अदनान सामी को पाकिस्तानियों ने कहा गद्दार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया
अयोध्या उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव देश November 26, 2025
यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव November 20, 2025
दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
अयोध्या आस्था उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड एक्सक्लूसिव दिल्ली देश पुलिस November 11, 2025
चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त
एक्सक्लूसिव देश बिहार राजनीति November 10, 2025
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?