- 15 फरवरी को लखनऊ में होगी क्षत्रिय महासभा की बैठक
- कहां, उम्मीद है कि मोदी सरकार इस पर कोई सार्थक निर्णय लेगी
प्रवीण द्विवेदी, वीकली आई न्यूज़
लखनऊ। यूजीसी पर सरकार को लोकसभा में स्पष्ट मत रखना चाहिए। ये कहना है अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर हरबंस सिंह ने कही है। वे 15 फरवरी को लखनऊ में एक बैठक को संबोधित भी करेंगे।
महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह राजू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुंबई में समीक्षा बैठक के बाद कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय बाद लग रहा था कि सवर्ण समाज
के हक में सरकार यूजीसी का नया रेगुलेशन वापस ले लेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। अध्यक्ष के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि बड़े स्तर पर बदलाव के साथ जल्द ही नये रेगुलेशन की घोषणा हो सकती है। कुंवर हरिवंश सिंह ने हिंदुस्तान के सवर्ण समाज की ओर से प्रधानमंत्री से स्पष्ट शब्दों में अपील की है कि यूजीसी जैसे अत्यंत संवेदनशील एवं विवादास्पद कानून पर तत्काल पुनर्विचार करें और वापस करें।
उन्होंने कहा कि यह कानून सामाजिक संतुलन, समानता और आपसी सौहार्द की मूल भावना को कमजोर करता प्रतीत हो रहा है। जिसके परिणामस्वरूप देश में भ्रम, असंतोष और वैचारिक टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सरकार से यह केवल अपेक्षा नहीं बल्कि स्पष्ट मांग है कि वह इस विषय पर गंभीर आत्ममंथन करे और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसे अविलंब सुधारे।
कुंवर हरिवंश ने कहा कि हम देश के सभी माननीय सांसदों एवं विधायकों से भी आग्रह करते हैं कि वे इस कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति महोदय देश के प्रधानमंत्री को लिखित रूप में अवगत कराएं और अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि देश की एकता, सामाजिक समरसता और न्यायपूर्ण व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस कानून का तत्काल वापस लिया जाना आवश्यक है।
