By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सपा के स्टार प्रचारकों की सूची से दोनों चचा गायब
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > एक्सक्लूसिव > सपा के स्टार प्रचारकों की सूची से दोनों चचा गायब
एक्सक्लूसिवदेशराजनीति

सपा के स्टार प्रचारकों की सूची से दोनों चचा गायब

News Desk
Last updated: 2025/10/27 at 5:00 PM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE
  • सूची में शामिल आजम खां ने कहा, मेरी तबीयत ठीक नहीं
  • सपा में सब कुछ ठीक नहीं, शिवपाल से अखिलेश की दूरी बढ़ी

अभयानंद शुक्ल,वीकली आई न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने बीते शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। और इसी के साथ पार्टी में मतभेद की खबरें आने लगी हैं। बताया जाता है कि इस सूची में दोनों चचा यानी शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का नाम नहीं है।‌ इसके अलावा सूची में शामिल किए गए पार्टी के तथाकथित नेता आजम खां ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर इससे दूर ही रहने के संकेत दिए हैं। यानी यह सूची बाहर आने के साथ ही सपा में मनमुटाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी ने अपने गठबंधन धर्म का निर्वाह करते हुए बिहार चुनाव के लिए अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। लेकिन इस सूची में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव और प्रो. रामगोपाल यादव का नाम शामिल नहीं है। इसे लेकर सपा के अंदर फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव दोनों ही इस बार चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं रहना चाहते थे, इसलिए उनके नाम सूची में शामिल नहीं किए गए। उधर राजनीतिक गलियारों में इसे अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच बढ़ती दूरी के रूप में देखा जा रहा है।
बताते हैं कि सैफई में हाल ही में सम्पन्न हुए एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी दोनों नेताओं के बीच दूरी साफ नजर आई थी। तब उस समय भी चर्चा थी कि इस समाजवादी परिवार में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। अब स्टार प्रचारकों की सूची से शिवपाल और रामगोपाल के नाम गायब होने से, इस चर्चा ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। कयास यही लगाए जा रहे हैं कि सपा परिवार में रिश्तों की दरार अभी पूरी तरह भरी नहीं है।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने भी शनिवार को एक बड़ा बयान देकर पार्टी को असहज कर दिया है। बिहार चुनावों के लिए सपा के स्टार प्रचारकों में शामिल आजम खां ने कहा है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। आजम के बयान को इस बात का इशारा माना जा रहा है कि वे बिहार में शायद ही
प्रचार कर पाएं। बता दें कि कई महीनों से आजम खां की अखिलेश यादव से नाराजगी की
खबरें चलती रही हैं।‌ वैसे तो दोनों ही नेताओं ने इसे खारिज किया है, लेकिन आजम खां के इस ताजा बयान से अब पार्टी असहज दिख रही है।
आजम खां ने पत्रकारों से सवालों के जवाब में कहा कि पहले मेरा स्वास्थ्य पहले ठीक हो। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम शामिल होने पर भाजपा नेताओं के आरोपों पर बोलते हुए आजम खां ने कहा कि ‘जाहिर है, एक चोर का नाम लिस्ट में नहीं होना चाहिए।’ सपा के वरिष्ठ नेता अपने ऊपर लगे मुर्गी चोरी, बकरी चोरी एवं तमाम अन्य आरोपों की तरफ इशारा कर रहे थे। बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरपरस्ती वाली सपा ने बिहार चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें आजम खां का नाम भी शामिल है। वे हाल ही में जेल से रिहा हुए थे, ऐसे में उन्हें स्टार प्रचारक बनाए जाने पर एनडीए नेता सवाल उठा रहे हैं।

You Might Also Like

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया

यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले

दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी

चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त

सीमांचल में मुस्लिम मतों के लिए जबरदस्त मारामारी

TAGGED: #India

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk October 27, 2025 October 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article छठ महापर्व का पारण 28 को सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा
Next Article देश ने सीमित संसाधनों में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कीं ; अशोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

धन्य हो गई पुण्य सलिला सरयू मैया
अयोध्या उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव देश November 26, 2025
यूपी में कामकाजी महिलाओं की बल्ले-बल्ले
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव November 20, 2025
दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
अयोध्या आस्था उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड एक्सक्लूसिव दिल्ली देश पुलिस November 11, 2025
चुनाव के वक्त, मिले भोले के भक्त
एक्सक्लूसिव देश बिहार राजनीति November 10, 2025
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?