वीकली आई न्यूज़
देहरादून पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें 2186 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।अनियमितता पाए जाने पर 191 व्यक्तियों के चालान कर 19 लाख 10 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 28 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई और 55 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें 13250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। देहरादून के पूर्व मेयर व भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनोद चमोली ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की एजेंसियां सक्रिय हैं और अवांछित व्यक्तियों का पता लगाने के लिए गंभीरता से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में और अधिक गंभीरता की आवश्यकता है। सरकार की कोशिश है कि उत्तराखंड में कोई भी अवांछित व्यक्ति न रहे और प्रदेश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
