By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड; नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, लाखों की वसूली; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड; नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, लाखों की वसूली; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड; नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, लाखों की वसूली; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

News Desk
Last updated: 2026/09/14 at 12:17 PM
News Desk
Share
5 Min Read
SHARE

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लाखों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर एक लाख रुपये नकद और कार बरामद की है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम वसूली। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिसनशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर वीडियो बनाने का आरोपअन्य आरोपियों की तलाश जारीआरोपी का पहले भी रहा है आपराधिक इतिहासअन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को कुंडेश्वरी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ तमंचे के बल पर मारपीट की और उससे रुपये वसूले। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 308(5) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज धौनी को सौंपी गई।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस को सक्रिय किया। पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को सूचना मिली कि मामले का मुख्य आरोपी रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर बैरियर के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 32 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय सतनाम सिंह, निवासी बैराज कॉलोनी, शक्तिनगर, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर वीडियो बनाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को ब्लैकमेल करने की योजना बनाए जाने की बात बताई। आगे पढ़िए…पुलिस का आरोप है कि पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, जिसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम वसूलने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जिन्हें पीड़ित से वसूली गई रकम का हिस्सा बताया जा रहा है। इसके अलावा एक कार भी बरामद की गई है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि बरामदगी, आरोपियों के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

आरोपी का पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार राजेंद्र कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ काशीपुर थाने में वर्ष 2023 में IPC की धाराओं 489A, 489B, 489C और 34 के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है। इसके अलावा आईटीआई थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में उसके खिलाफ IPC की धाराओं 417, 420, 468 और 471 के तहत भी मुकदमा दर्ज रहा है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

काशीपुर एसपी स्वप्न किशोर ने बताया कि आरोपियों द्वारा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से लाखों रुपये की वसूली किए जाने की शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
एसपी के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी द्वारा साथियों के साथ मिलकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और पीड़ित से रकम वसूलने की योजना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज: भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासनिक मुस्तैदी

उत्तरकाशी के कालिंदी पास में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 48 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड: भीषण बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, केदारनाथ मार्ग पर फंसे 179 ट्रेकर्स के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बद्रीनाथ संगीत कार्यक्रम विवाद: थल सेना इकाई को कारण बताओ नोटिस जारी

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी, चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk September 14, 2026 September 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार जीता एशिया कप 2026 का खिताब
Next Article देहरादून: बेरहमी से पिटाई के बाद तीन तलाक, फिर बहनोई से हलाला कराने का बनाया दबाव.. आरोपी पति गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप टेकमी2स्पेस का ऐतिहासिक कदम: कक्षा में डेटा प्रोसेस करने वाले ‘MOI-1A’ सैटेलाइट के प्रक्षेपण की तैयारी
देश September 29, 2026
उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला: UPI मर्चेंट भुगतानों पर 0.4% MDR के निर्णय पर रोक लगाने से इनकार
देश September 29, 2026
उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज: भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासनिक मुस्तैदी
उत्तराखण्ड September 29, 2026
उत्तरकाशी के कालिंदी पास में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 48 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला गया
उत्तराखण्ड September 29, 2026
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?