By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जुलाई से पहले पंचायत चुनाव के आसार नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Aa
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • एक्सक्लूसिव
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
weeklyeyenews.co.in > Blog > इलाहाबाद हाई कोर्ट > जुलाई से पहले पंचायत चुनाव के आसार नहीं
इलाहाबाद हाई कोर्टउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवदेशराजनीति

जुलाई से पहले पंचायत चुनाव के आसार नहीं

News Desk
Last updated: 2026/02/17 at 5:08 PM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE
  • यूजीसी और घूसखोर पंडत ने भी टाल दिया चुनाव
  • पिछड़ों के आरक्षण पर फैसले के बाद हो पाएंगे ये चुनाव
  • सरकार ने जून तक लिया हाईकोर्ट से समय, शपथपत्र दिया

प्रवीण द्विवेदी,वीकली आई न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब जून 2026 के बाद ही संभव हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशानुसार इसके पहले एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन होगा, फिर उसकी संस्तुतियों के आधार पर पिछड़े वर्ग का आरक्षण तय किया जाएगा। उसके बाद ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो पाएंगे। खबर है कि यह आयोग बनने, और कोटे का निर्धारण होने में कम से कम दो महीने तो लग ही जाएंगे। इसलिए ये चुनाव अपने निर्धारित समय अप्रैल 2026 से दो महीने देर यानी जून या उसके बाद ही हो पाएंगे। इसके अलावा यूजीसी रेगुलेशन और घूसखोर पंडत विवाद ने भी योगी सरकार को कुछ समय लेने के लिए मजबूर किया है।
जानकारी मिली है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक हलफनामा दिया है। इस मामले में एक जनहित याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट में मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों को चुनौती दी गई थी। यह याचिका एडवोकेट मोती लाल यादव ने दाखिल की थी। पीठ के समक्ष पेश हुए सरकार के वकील ने बताया कि अब समर्पित पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायतों में सीटों का आरक्षण तय होगा। ऐसे में आयोग को आरक्षण तय करने की प्रक्रिया में दो महीने का समय लग सकता है, इस कारण पंचायत चुनावों का टलना भी तय है।
याचिका में एडवोकेट मोती लाल यादव ने कहा था कि एक छह सदस्यीय समर्पित ओबीसी आयोग गठन का प्रस्ताव पिछले पांच महीने से अधिक समय से राज्य मंत्रिमंडल, के समक्ष लंबित है। और बिना इसके पिछड़ों का आरक्षण सही तरीके से लागू नहीं हो सकता है। इसी याचिका पर योगी सरकार ने जब हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने का हलफनामा दिया है।
इसके बाद राजनीतिक हलकों में अब चर्चा है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस साल के अंत तक कराए जा सकते हैं, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी माहौल भी तैयार हो सके। इसके अलावा बीते दिनों हुए यूजीसी रेगुलेशन और घूसखोर पंडत फिल्म के नाम विवाद ने भी योगी सरकार को बैकफुट पर जाने को मजबूर किया है। इन दोनों ही विवादों ने भाजपा को राजनीतिक रूप से असहज कर दिया है। हालांकि दोनों ही मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप कर मामला संभालने की कोशिश की है परंतु दोनों भाजपा सरकारों की नीयत पर सवाल तो खड़े ही हो गये हैं। ऐसे में चुनाव जितना टलेगा उतना ही भाजपा को इस झटके से उबरने में मदद मिलेगी। इस प्रकार हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब यह तय है कि यह चुनाव जून 2026 तक तो नहीं होने जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस साल अप्रैल में होने थे। लेकिन एसआईआर प्रक्रिया और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के चलते अब इसमें देरी संभव है। सूबे में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, और जिला पंचायत चुनाव हर पांच वर्ष में आयोजित किए जाते हैं। पिछला पंचायत चुनाव अप्रैल 2021 में संपन्न हुआ था, इसलिए अगला चुनाव अप्रैल 2026 में होने की संभावना थी। वैसे अप्रैल में ही बोर्ड परीक्षा के कारण भी इसमें देरी हो सकती है। क्योंकि चुनाव के लिए भारी तादाद में शिक्षकों की भी जरूरत होती है। इस लिहाज से भी पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय अप्रैल 2026 में संभव नहीं हैं।

You Might Also Like

एम वाई से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही सपा

योगी झुकने को तैयार न संत रुकने को राजी

विकास के आंकड़े पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

शंकराचार्य विवाद पर भाजपा में मतभेद

दून पुलिस का सत्यापन अभियान, बीजेपी ने की सराहना

TAGGED: #Uttarpradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
News Desk February 17, 2026 February 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लखनऊ में सजा प्रतिभा संगीत का खूबसूरत मंच
Next Article दून पुलिस का सत्यापन अभियान, बीजेपी ने की सराहना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एम वाई से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही सपा
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव देश राजनीति March 7, 2026
योगी झुकने को तैयार न संत रुकने को राजी
उत्तर प्रदेश एक्सक्लूसिव राजनीति March 7, 2026
विकास के आंकड़े पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
उत्तराखण्ड एक्सक्लूसिव राजनीति March 6, 2026
शंकराचार्य विवाद पर भाजपा में मतभेद
उत्तर प्रदेश राजनीति February 20, 2026
//

देहरादून (उत्तराखंड) दिल्ली , उत्तरप्रदेश,और महाराष्ट्र में प्रकाशित  वीकली आई – दबे हुए सच की उड़ान .

Sign Up for Our Newsletter

 

weeklyeyenews.co.inweeklyeyenews.co.in
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?